Student Login

Enquire Now

Online Registration

Email

August 26, 2025

Category - Events

Assembly by Hindi Department on Hindi Divas

दी मॉडर्न स्कूल, ई.सी.एन.सी.आर. में दिनांक 26, अगस्त 2025 को हिंदी दिवस  के अवसर पर एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का उद्देश्य छात्रों में हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और मातृभाषा के महत्व को उजागर करना था।

सभा का शुभारंभ प्रार्थना गीत से हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सुविचार  प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात छात्रों ने हिंदी भाषा की महत्ता पर आधारित भाषण  दिया, जिसमें यह बताया गया कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर भी है।

कार्यक्रम में कविता-पाठ  व गीत के माध्यम से छात्रों ने सभी को मंत्र मुग्ध कर  किया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने हिंदी गीत पर आधारित एक सुंदर नृत्य-प्रस्तुति  दी, जिसने सभा को और भी आकर्षक बना दिया। 

इस प्रकार यह विशेष सभा छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायी सिद्ध हुई।

 

#
Contact Us