Student Login

Online Registration

Enquire Now

Email

December 14, 2021

Category - Events

ऑनलाइन वाद-विवाद प्रतियोगिता

14 दिसम्बर  2021 को ‘ऑनलाइन हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता’ का आयोजन ज़ूम एप के माध्यम से किया गया। वर्तमान लॉकडाउन के समय में इस प्रतियोगिता के आयोजन का अभिप्राय छात्रों के मध्य प्रतिस्पर्धा की अभिरुचि जागृत करना था। इस प्रतियोगिता का विषय था – ‘ऑनलाइन शिक्षा छात्रों को शिक्षित और सभ्य बनाने में सक्षम है ?’।  

इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी  से लेकर आठवीं  तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। छात्रों की सहभागिता वाद-विवाद प्रतियोगिता में सराहनीय व ज्ञानवर्धक रही। ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली  के संदर्भ में मुख्य बिन्दु इस प्रकार थे – समय की बचत, वर्चुअल कक्षाओं की उपयोगिता, वर्तमान परिपेक्ष में शिक्षा का एकमात्र विकल्प, बढ़ती अनुशासनहीनता, स्वास्थ्य तथा आँखों पर बुरा प्रभाव, व्यावहारिक शिक्षा का अभाव,इंटरनेट की अनिवार्यता आदि। 

इस प्रतियोगिता की सभापति श्रीमती आभा सदाना प्रधानाचार्या थी। निर्णायक मण्डल में कुमारी शिखा खन्ना  मॉडर्न स्कूल  की विवेकपूर्ण उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में अध्यापकों तथा अभिभावकों का योगदान प्रशंसनीय रहा। प्रतियोगिता हेतु आकर्षक पोस्टर का निर्माण कक्षा सातवीं  की  छात्रा वारिणी द्वारा किया गया तथा प्रतियोगिता का मंच संचालन कक्षा सातवीं के छात्र शिवेन भटनागर  ने किया। 

हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता में सर्वोत्तम सदन का स्थान विंध्यांचल सदन को मिला।

क्र..

विद्यार्थी का नाम

कक्षा

सदन

उपलब्धि 

1.

अरुषकी  – पक्ष 

S2

हिमाचल 

सर्वश्रेष्ठ वक्ता 

      2.

आर्या चौहान –पक्ष 

S1

विंध्यांचल

सर्वश्रेष्ठ वक्ता 

2.

किमयारा  – विपक्ष 

S1

विंध्यांचल 

सर्वश्रेष्ठ वक्ता

3.

क्रिशांक - अवरोधक 

S3

हिमाचल  

श्रेष्ठ प्रश्नकर्ता 

4.

नीव मल्होत्रा 

S2

शिवालिक 

प्रोत्साहन पुरस्कार

#
Contact Us